
Varun Dhawan की भतीजी का बोल्ड अवतार दे रहा है बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर, देखिये तस्वीरें
अंजिनी ने अभी बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपना डेब्यू नही किया है लेकिन उन्होंने वरुण धवन की फिल्म ‘कूली नंबर 1’ में बतौर अस्सिस्टेंट काम किया था। माना यह भी जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिेए सुर्खियां बटोरकर अंजिनी भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी फैंस फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। अंजिनी धवन की लोकप्रियता इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली ऐक्ट्रेसेस के लिए चुनौती बन सकती है। साथ ही कई स्टार किड्स उनके फ्रेंड हैं, जिनके साथ वो अक्सर घूमते और पार्टी करते हुए स्पॉट की जाती हैं। अंजिनी धवन की बेस्ट फ्रेंड जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर हैं, अंजिनी उनके साथ कई तस्वीरें भी शेयर करती नजर आ जाती हैं।